कार्तिक और जाह्नवी  ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

मुंबई: कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर गोवा ट्रिप पर एक-साथ नजर आए थे। अब खबर सामने आई है दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया अनफॉलो कर दिया है। इस बात को सुनकर फैंस काफी हैरान हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक और जाह्नवी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी के चलते दोनों रोमांटिक ट्रिप पर गोवा गए थे। अब दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है और अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस सब के बारे में अभी कार्तिक और जाह्नवी ने कुछ नही कहा है। बता दें कार्तिक और जाह्नवी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में एक-साथ नजर आने वाले थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। अब इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी। करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। कार्तिक और जाह्नवी के मनमुटाव का फिल्म पर भी असर पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.