शाह ने राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का दिया आदेश

नयी दिल्ली: किसानों और पुलिस के बीच झड़पों के बाद Union Home Minister Amit Shah केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  एक उच्च स्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की और राजधानी में अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश दिया। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार श्री शाह ने गृह सचिव, दिल्ली पुलिस के आयुक्त , गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने गृह मंत्री को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया और स्थिति से निपटने की लिए उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी। बैठक में राजधानी में अर्द्धसैनिक सैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती का निर्णय लिया गया। कुछ प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है जबकि कुछ और जगहों पर तैनात किया जा रहा है। आंदोलनकारी किसानों के पुलिस के साथ बनी सहमति को दरकिनार कर राजधानी में लाल किला तथा आईटीओ तक आ जाने के बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गयी। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में स्थिति कुछ समय के लिए काबू से बाहर हो गयी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.