घास  काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला

देवलथल तहसील के आगर गांव की घटना, क्षेत्र में दहश
पिथौरागढ: जिला मुख्यालय से करीब 2२ किलोमीटर दूर देवलथल तहसील क्षेत्र के एक गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। घटना उस वक्त हुई जब महिला सोमवार दोपहर के समय घास काटने जंगल गई थी। क्षेत्र में पहले से गुलदार की सक्रियता से छाये खौफ के बीच इस घटना से और दहशत फैल गई है।   देवलथल के नजदीक आगर गांव की सीमा देवी (40) पत्नी शंकर राम सोमवार दोपहर के समय जंगल में घास काट रही थी। जानकारी के अनुसार उसके साथ गांव की तीन अन्य महिलाएं भी कुछ दूरी पर ही घास काट रही थीं। महिलाएं अपने साथ बकरियां भी चराने ले गई थी। इसी बीच गुलदार ने अचानक एक बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के आसपास घास काट रही सीमा देवी ने उसे बचाने की कोशिश कर शोर मचाया, लेकिन  गुलदार ने एकाएक सीमा देवी पर हमला कर दिया। अन्य महिलाएं इस बीच कुछ नहीं कर पाईं। सीमा देवी पर हमला कर गुलदार उसे घसीटकर दूर ले जाने की कोशिश कर रहा था तो इसी दौरान महिलाआें ने पत्थर मारकर गुलदार को भगाने का प्रयास किया, जिस पर गुलदार सीमा देवी को छोड$कर भाग गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई,  जिस पर टीमें मौके पर पहुंची।

Leave a Reply