अनुराग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

  • 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे बात
देहरादून : उत्तराखंड के 16 वर्षीय अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार— 2021 से सम्मानित किया गया है। इस बात की घोषणा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव आस्था सक्सेना खटवानी ने शुक्रवार की। अनुराग को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार के लिए हर साल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय स्कूली छात्र- से आवेदन मांगता है। अलग— अलग विषयों के लिए छात्र छात्राएं  मंत्रालय में आवेदन करते हैं। अनुराग का चयन कला एवं संस्कृति विषय में हुआ है। उत्तराखंड की झोली में पहली बार यह पुरस्कार आया है।
जानकारी के मुताबिक अनुराग से आगामी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्चुअली बात करेंगे। इसके अलावा आगामी 26 जनवरी को राष्ट्रपति अनुराग को सम्मानित करेंगे। अनुराग  केंद्रीय विद्यालय आएनजीसी में कक्षा 1 वीं का  छात्र है। उसके पिता चैत सिंह रमोला नगर निगम में काम करते हैं। अनुराग बचपन से ही मेधावी रहा है। उसे अब तक 19 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड,38 राष्ट्रीय अवार्ड एवं 72 राष्ट्रीय और जनपदीय  अवार्ड मिल चुके हैं। अनुराग की इच्छा है कि देश की  कला एवं संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। ताकि भारीतय कला एवं संस्कृति को विलुप्त होने से बचाया जा सके। अनुराग की रुचि पेंटिंग और खेल में ज्यादा है।

Leave a Reply