अमेरिका के 46वें President बने जो बाइडेन, कमला हैरिस बनीं उपराष्ट्रपति

वाशिंगटन: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन ने शपथ ले ली है।  कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। americi.jpg 1हैरिस  पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी। वह पहली भारतवंशी हैं, जो अमेरिका के दूसरे सबसे ताकतवर पद पर होंगी। बाइडन 1973 में डेलावेयर से सबसे युवा सीनेटर के तौर पर निर्वाचित हुए थे। वह सार्वजनिक जीवन में करीब पांच दशक बिता चुके हैं। डेमोक्रेटिक नेता बाइडन को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के वेस्ट फ्रंट में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

अमेरिकी जनता को लोकतांत्रिक पद्धति कायम रखने के लिए दी बधाई

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अमेरिका के नये राष्ट्रपति ने अमेरिकी जनता को लोकतांत्रिक पद्धति कायम रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने काफी संघर्षों के साथ अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा की है। मैं अब किसी पार्टी का राष्ट्रपति नहीं हूं, बल्कि अब मैं पूरे अमेरिका और हर अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं। लोकतंत्र की रक्षा करने का वादा जो बाइडेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अमेरिका में एकता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति जो बायडेन ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका में 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये हमारे लिए चुनौती का वक्त है, और हम एकसाथ इससे पार पाएंगे। हमने अपनी जिंदगी में कई सारी चुनौतियों का सामना किया है, और मैं सभी अमेरिकन्स को विश्वास दिलाता हूं, मैं आपके लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। हमारा प्रशासन आपकी सेवा के लिए पूरी शक्ति लगा देगा। मैं अमेरिकी संविधान की रक्षा करूंगा। अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा करूंगा।

 

Leave a Reply