After Header-1

चिली का दौरा करेगी भारतीय महिला जू. हॉकी टीम

नयी दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम इस महीने चिली का दौरा करेगी जहां वह चिली की जूनियर और सीनियर महिला टीम के साथ मुकाबला खेलेगी। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में खेल गतविधियां ठप्प होने के बाद भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। टीम ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में मुकाबला खेला था जहां उसने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लिया था। महिला टीम चिली की जूनियर टीम के साथ 17 और 18 जनवरी को मुकाबला खेलेगी। इसके बाद टीम चिली की सीनियर टीम के साथ 20, 21, 23 और 24 जनवरी को मैच खेलेगी। हॉकी इंडिया ने इस दौरे के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम कप्तान सुमन देवी थोडम और उपकप्तान इशिका चौधरी के नेतृत्व में इस दौरे पर जाएगी। हॉकी इंडिया ने इस दौरे के लिए चिली के साथ मिलकर  की सुरक्षा के लिए जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया है। प्रोटोकॉल के अनुसार भारतीय महिला टीम होटल में अलग-अलग कमरों में रहेगी और वहां से खिलाड़ी टीम बैठक में जुड़ेंगी तथा अन्य कार्य करेंगी। इस दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: खुशबू और रशनप्रीत कौर डिफेंडर: सुमन देवी थोडम, इशिका चौधरी, महिमा चौधरी, प्रियंका, गगनदीप कौर, सुषमा कुमारी और अक्षता धेकाले मिडफील्डर: बलजीत कौर, चेतना, मारियान कुजुर, अजमीना कुजुर, रीत, प्रभलीन कौर, वैष्णवी फालके और प्रीति फॉरवर्ड: जीवन किशोरी टोपो, मुमताज खान, रुतुजा पिसल, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.