हॉकी प्रो लीग के मैच स्थगित

लुसाने: कोरोना के कारण जर्मनी, बेल्जियम और चीन में यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने इन मैचों में शामिल यात्रा करने वाली टीमों के आग्रह के मद्देनजर नवम्बर और जनवरी में होने वाले चार मैचों को स्थगित कर दिया है। स्थगित किये गए मैचों में 14 और 15 नवम्बर के ब्रिटेन और जर्मनी के मैच तथा 23 और 24 जनवरी के चीन और बेल्जियम के मैच शामिल हैं। एफआईएच ने एक बयान जारी कर यह जानकारी देते हुए बताया कि वह कोविड-19 की वैश्विक स्थिति पर नजर रखेगा और उसके हिसाब से आगे के बारे में कोई फैसला लेगा। प्रो लीग का दूसरा सत्र इस साल जनवरी में शुरू हुआ था जिसे कोरोना के कारण मई 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.