व्यापार समझौते पर जापान और ब्रिटेन ने किए हस्ताक्षर

टोक्यो: जापान और ब्रिटेन ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों की रूपरेखा तैयार की गयी है। तोशीमित्सू मोटेगी और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार सचिव लिज ट्रस ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता उसी प्रकार का है जैसा कि जापान ने यूरोपीय संघ के साथ किया था। दरअसल, ब्रेक्जिट प्रक्रिया के तहत ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग हो रहा है, इसलिए उसके बाद उसे नये सिरे से विभिन्न देशों के साथ अपने द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को नयी दिशा देनी होगी। जापान और ब्रिटेन के बीच हुए समझौते के तहत जापानी कारों पर लगने वाले शुल्क को ब्रिटेन 2026 तक घटाकर शून्य कर देगा, जबकि जापान ब्रिटेन के कृषि उत्पादों पर लगने वाले शुल्क को बरकरार रखेगा। इस समझौते को दोनों देशों की संसद जल्द ही मान्यता देंगी और यह एक जनवरी 2021 से लागू हो जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.