शरद यादव की बेटी और काली पांडे कांग्रेस में शामिल

पटना: समाजवादी नेता और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनके साथ लोजपा के वरिष्ठ नेता काली पांडे ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। बताते चलें कि शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार की बहू भी है। एमबीए की डिग्री धारी सुभाषिनी की उम्र 30 साल है और चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से चुनाव लड़ा सकती है। सुभाषिनी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा पिता की तरह उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वह महागठबंधन को आगे ले जाएं। पिताजी की तबीयत ठीक नहीं चल रही है इसलिए वह बिहार चुनाव में इतने एक्टिव नहीं है। बेटी होने के नाते मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मैं उनके काम को आगे बढ़ाऊँ। सुभाषिनी ने कहा कि शरद यादव जी हमेशा महागठबंधन का साथ दिया है इसीलिए अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए वह उनकी ही तरह जिम्मेदारी पूर्वक राजनीति करना चाहती है। उधर लोजपा से कांग्रेस का दामन थामने वाले काली पांडे ने कांग्रेस को घर वापसी बताया और कहा कि खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस उनका घर रहा है वह अपने घर में लौट आए हैं।

 

Leave a Reply