After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

भाजपा के बागी टीका की धमक से सियासत में खलबली

गोपेश्वर। कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी टीका प्रसाद मैखुरी की धमक से भाजपा तथा कांग्रेस में खलबली मची है। दरअसल कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा से जुड़े रहे टीका प्रसाद मैखुरी ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय ताल ठोक दी है। विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांवों में मिल रहे समर्थन के चलते मैखुरी की…
Read More...

इंदिरा के गढ़ में सुमित को घेरने भगवा ने बनाया चक्रव्यूह

हल्द्वानी। राज्य गठन के बाद 2007 के उलटफेर को छोडक़र हल्द्वानी विस पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। पिछले दो विस चुनाव से तो कांग्रेस अजेय बनी है। इसका एक बड़ा कारण इंदिरा हृदयेश की आम जनता के बीच मजबूत पैंठ और विकास का सपना था। कांग्रेस शासन के दो कार्यकाल में हल्द्वानी ने विकास की कई कहानियां…
Read More...

नड्डा डोईवाला में भी प्रचार करेंगे, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने बालावाला में ली बैठक

देहरादून। 06 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे जहां वो विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे तथा डोर टू डोर प्रचार भी करेंगे, इसी क्रम में वो डोईवाला के बालावाला में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों के निमित्त पूर्व…
Read More...

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेतृत्व में पूरी  पारदर्शिता से कार्य हुए :गैरोला

डोईवाला। भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला ने क्षेत्र में विभिन्न  स्थानों पर जनसभा तथा  जनसंपर्क  किया। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला नकरौंदा, बालावाला, हर्रावाला, शमशेरगढ़, गुजरो वाली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने सभाएं कि व डोर टू डोर संपर्क भी…
Read More...

भारी बारिश के बावजूद नहीं रुका गैरोला का प्रचार

देहरादून । भाजपा प्रत्याशी ब्रिज भूषण गैरोला ने भारी बारिश के बावजूद, हर्रा वाला कुड़कावाला, शत्ति वाला, माधव वाला, झदोन्द, झबरावाला, बुल्ला वाला ,सहित दर्जनों स्थानों पर सभाएं एवं जनसंपर्क किया। बृज भूषण गैरोला को जगह-जगह लोगों का जोरदार समर्थन और सहयोग मिल रहा है। अपनी सभाओं में उन्होंने कहा कि…
Read More...

कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ रहा सियासी पारा

देहरादून। दून में रिमझिम बारिश और कड़ाके की ठंड पर सियासी गर्मी का पारा भारी पड़ रहा है। दो दिन की लगातार बारिश के बीच चुनाव समर में कूदे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर ठंड का असर नहीं दिखाई दे रहा। बारिश के बीच हाथ में छाते लेकर प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं के घरों की चौखट में हाथ जोडक़र खड़े…
Read More...

सबको आवास व दोगुनी आय के वादे भी साबित हो गये जुमले : दिग्विजय सिंह

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि 2022 तक सबको आवास व किसानों की आय दोगुनी करने के उसके दावे जुमले ही साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वायदे किये हैं वे उत्तराखंड के लोगों…
Read More...

हरीश रावत की छवि धूमिल करने की शिकायत निर्वाचन आयोग के पास

देहरादून। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर भाजपा की शिकायत की कि उसके नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की छवि धूमिल कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र  कुमार के नेतृत्व में गये प्रतिनिधिमंडल ने इस पर कड़ी आपत्ति…
Read More...

कोविड मुआवजे में तेजी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकारों को आदेश दिये। न्यायालय ने राज्यों से कहा कि वे कोविड-19 से हुई मौतों का पूरा ब्योरा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं ताकि मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई…
Read More...

खटीमा में धामी तो लालकुआं में कांग्रेस के भावी सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर

हल्द्वानी। 2017 की विस के विपरीत इस बार कुमाऊं की चुनावी महाभारत की अभी तक की तस्वीर ने दिलच्सप मुकाबला तय कर दिया है। खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी त्रिकोणीय संघर्ष में हैं तो लालकुआं में कांग्रेस के भावी सीएम आमने सामने की लड़ाई में अपनी पचास साल की राजनीतिक प्रतिष्ठा को दांव पर लगा चुके हैं।…
Read More...