After Header-1
Browsing Category

देश

कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, पहलगाम-गुलमर्ग समेत कई इलाके बर्फ से ढके

श्रीनगर, 14 अक्टूबर। कश्मीर घाटी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार सुबह घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पहाड़ों और पर्यटन स्थलों ने सफेद चादर ओढ़ ली। वहीं, श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में रातभर बारिश होने के बाद सुबह आसमान साफ हुआ और धूप निकल…
Read More...

सेप्टिक टैंक में एक के बाद एक गिरे चार लोग, बचाने की कोशिश में पूरे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पश्चिम मेदिनीपुर, 14 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के आंतला गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक में काम करने के दौरान एक के बाद एक चार लोग उसके अंदर गिर गए। हादसे में चारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद गांव…
Read More...

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में शिखर धवन के नाम पर विवाद, पूर्व क्रिकेटर ने दी कानूनी कार्रवाई की…

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में अपनी भागीदारी से जुड़ी खबरों पर सफाई दी है। धवन ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना प्रतिभागी के रूप में उनके नाम का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस मामले में उचित…
Read More...

हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत; पांच को बचाया

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। वैशाली के जिलाधिकारी ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके…
Read More...

पिता निभा रहे थे संथाली परंपरा, साथ खड़े बेटे ने दिया पीढ़ियों के संस्कारों का संदेश

  रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत मां रूपी सोरेन से जुड़ी पारंपरिक रस्म निभाते नजर आए। मां के निधन के बाद लगातार छठे दिन वे संथाली रीति-रिवाज के अनुसार खाना-पानी अर्पित करने की रस्म पूरी करने पहुंचे। इस दौरान उनके बड़े बेटे नितिल सोरेन और चचेरे…
Read More...

मां के श्राद्धकर्म में हेमंत सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में, भावुक कर देगा यह दृश्य

 रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के दौरान पारिवारिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर मां की स्मृति में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इस…
Read More...

कुंभ मेले में भगदड़ रोकने की तैयारी, 600 पुलिसकर्मियों को सिखाए गए सुरक्षा के गुर

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, हरिद्वार में आयोजित प्रशिक्षण के 11वें चरण में 600 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को भीड़…
Read More...

दुनिया संकट में, भारत के पास है अलग सोच: पीएम मोदी ने बताया ‘पावर टू एंपावर’ का मंत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते संकटों के बीच भारत ‘पावर टू एंपावर’ यानी अपनी शक्ति से दूसरों को सशक्त बनाने की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक सहयोग, भरोसे और जनकल्याण का माध्यम बन रहा है। डिजिटल तकनीक, लोकतांत्रिक संवाद और…
Read More...

तेजस में आखिरी उड़ान भरकर भावुक हुए एयर चीफ एपी सिंह, 31 अक्टूबर को होंगे रिटायर

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने फ्लाइंग करियर की आखिरी फाइटर जेट उड़ान स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी। जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दौरान उन्होंने यह उड़ान भरी। इसी महीने 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे एयर चीफ की यह उड़ान…
Read More...

UPI यूजर्स और दुकानदारों को राहत, दिवाली तक टला MDR शुल्क लगाने का फैसला

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों और कारोबारियों को राहत मिली है। सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के चुनिंदा लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। यह शुल्क 15 अक्टूबर से लागू होना प्रस्तावित था, लेकिन…
Read More...