After Header-1

सएसपी अजय गणपति ने जवानों संग लगाई दौड़, परेड में दिखी अनुशासन की सख्ती

रुद्रपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। यह परेड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati के निर्देशन में संपन्न हुई। परेड की शुरुआत एसएसपी द्वारा निरीक्षण से की गई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन किया और खुद परेड ग्राउंड में उनके साथ दौड़ लगाकर फिटनेस और जोश का संदेश दिया। उनके इस कदम से पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और जवानों में उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद जवानों को ड्रिल एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। शस्त्राभ्यास भी कराया गया, जिसमें हथियारों के संचालन की दक्षता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी को परखा गया। अधिकारियों ने बताया कि नियमित अभ्यास से बल की कार्यक्षमता और सजगता में निरंतर सुधार होता है।

परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की बेहतर सुविधाएं और अनुशासित वातावरण, उनकी कार्यक्षमता को सीधे प्रभावित करते हैं।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि साप्ताहिक परेड केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलती है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.