After Header-1

रुद्रपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया विरोध

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर में **भारतीय जनता युवा मोर्चा** के कार्यकर्ताओं ने जोरदार लेकिन अनुशासित विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) ने किया। गाबा चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान **राहुल गांधी** का पुतला दहन भी किया गया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि भारत आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे समय में जब विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भारत में मौजूद थे, तब राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। युवाशक्ति के बल पर देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मंडल अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, अशोक नेगी, जय प्रताप भंडारी सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकता साफ नजर आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.