रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का महेशपुर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा स्वयं नंगे पांव कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए। उन्होंने शिवभक्तों के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी कठिन एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के स्वागत में विधायक शिव अरोरा ने कंबल और प्रसाद भेंट किए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, समर्पण और तपस्या का प्रतीक है, और शिवभक्तों की सेवा करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चारों ओर भोलेनाथ के भक्तों की भक्ति दिखाई दे रही है। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि रुद्रपुर क्षेत्र सहित समस्त प्रदेश पर उनकी कृपा बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
गौरतलब है कि विधायक शिव अरोरा प्रत्येक वर्ष अपनी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कांवड़ियों का स्वागत करते हैं और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उनके इस भावनात्मक स्वागत से शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, भोला सिंह, पंकज सरदार, मनोज मदान, डंपी चोपड़ा, मयंक कक्कड़, इंद्रपाल, मोहित चड्ढा, शिवम बठला सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह ने धार्मिक आस्था और जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
