रुद्रपुर। सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल लौट रहे कांवड़ियों का शहर में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में काशीपुर रोड पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा और जलपान के साथ स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न भंडारों में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों की सेवा की और लंगर वितरण में भी सहभागिता निभाई। कांवड़ियों के प्रति सम्मान और सेवा भाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिवभक्तों ने भी “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संजय ठुकराल, आनंद शर्मा, ललित बिष्ट, गेरू मंडल, सुखवंत सिंह, आकाश बाटला, अंकित बाटला, मनोज शर्मा, विप्लव विश्वास और परितोष मंडल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान कांवड़ियों के लिए पेयजल, प्रसाद और विश्राम की व्यवस्था की गई।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में सेवा और स्वागत के ऐसे आयोजन श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं।