धामी का युवा कार्यकर्ताओं को संदेश: अनुशासन और सेवा भाव से बनाएं विकसित उत्तराखंड

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क पर विशेष जोर देने की अपील की। राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा कार्यकर्ता विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन की रीति-नीति का पालन करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन  श्री अजेय कुमार ने नवीन नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संगठन के सिद्धांत, विचार और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि संगठन की सफलता में कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा भाव महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। उन्होंने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने, आमजन की समस्याओं को सुनने और पार्टी की योजनाओं व गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का वचन दिया।

प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल  प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह और दीप कोश्यारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने नए पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में यह भी कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रदेश में नयी ऊर्जा और जनभागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने युवा मोर्चा के सदस्यों से कहा कि वे जनसंपर्क, सामाजिक कार्य और संगठनिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान दें, जिससे उत्तराखंड में भाजपा का सशक्त और सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे।

इस बैठक ने नए पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संगठन के प्रति प्रेरित किया और उन्हें स्पष्ट दिशा दी कि कैसे अनुशासन, सेवा भाव और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से युवा मोर्चा प्रदेश में अपनी प्रभावशीलता बढ़ा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.