After Header-1

चारधाम से हेली-टूरिज्म तक: कैसे उत्तराखंड ने जीता राष्ट्रीय एविएशन अवॉर्ड

नई दिल्ली/देहरादून।
उत्तराखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रभावी नीतियों और सुशासन की छाप छोड़ी है। देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट **“WINGS INDIA 2026”** में उत्तराखंड को **“Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem”** के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की सशक्त एविएशन नीति का परिणाम मानी जा रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव **सचिन कुर्वे**, अपर सचिव **आशीष चौहान**, **संजय टोलिया** सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और एविएशन सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में **हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार** के साथ-साथ चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में एविएशन सेक्टर का प्रभावी उपयोग किया है। **केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री** धाम के लिए हेली सेवाओं का विस्तार, नए हेलीपोर्ट और हेलीपैड का विकास, यात्रियों की सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन में हवाई सेवाओं की भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं से **वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और सीमित समय में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं** को बड़ी सुविधा मिली, जिससे देश-भर में उत्तराखंड मॉडल की प्रशंसा हुई। इसके साथ ही सीमांत और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने, **उड़ान योजना**, एयर स्ट्रिप्स के उन्नयन और **हेली-टूरिज्म** को बढ़ावा देने के प्रयास भी निर्णायक साबित हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्मान को राज्य की जनता, सरकारी टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को **देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब** बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह सम्मान पर्यटन, निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.