भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन से मिले नरेश बंसल, जानिए क्या हुई खास बातचीत

ई दिल्ली/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद हुई।

डॉ. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उपरांत अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर नव दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। डॉ. बंसल ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं, नितिन नवीन ने भी संगठन पर्व के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.