After Header-1

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी से मिले परिजन, न्याय को लेकर मिला बड़ा आश्वासन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता श्रीमती सोनी देवी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी अपनी पीड़ा, भावनाएं और मंतव्य उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ उनकी बातों को सुना।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.