सत्यनारायण मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ठंड के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या और उन्हें होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रख मंडल के विभिन्न मार्गों पर पांच वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा के मुताबिक पूरे क्षेत्र में सुगम यात्रा और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना विभाग का मूल लक्ष्य है।
इन विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। ट्रेन संख्या 05483 (अलीपुरदुआर जंक्शन – दिल्ली) वन-वे स्पेशल 13 दिसंबर, 2025 को अलीपुरदुआर जंक्शन से 10:30 बजे रवाना होकर रविवार को दिल्ली 21:45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव हासीमारा, दलगाँव, बिन्नागुड़ी, न्यू माल जंक्शन, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, न्यू बरौनी जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, गाजियाबाद आदि स्टेशनों पर किया गया है।
ट्रेन संख्या 05936 (डिब्रूगढ़ – कोलकाता) वन-वे स्पेशल 13 दिसंबर, 2025 को डिब्रूगढ़ से 17:20 बजे रवाना होकर सोमवार को कोलकाता 00:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन धेमाजी, उत्तर लखीमपुर, हारमती जंक्शन, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझाड़, न्यू अलीपुरदुआर, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, मालदा टाउन आदि स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 05653 (अगरतला – कोलकाता) वन-वे स्पेशल 15 दिसंबर, 2025 को अगरतला से 07:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोलकाता टर्मिनल 16:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन न्यू करीमगंज, बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, ग्वालपाड़ा टाउन, न्यू बोंगाईगांव, न्यू अलीपुरदुआर, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज आदि स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 05650 (सिलचर – कोलकाता) वन-वे स्पेशल 18 दिसंबर, 2025 को सिलचर से 05:00 बजे रवाना होकर अगले दिन कोलकाता 12:05 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन बदरपुर, लामडिंग, गुवाहाटी, ग्वावालपाड़ा टाउन, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझाड़, न्यू अलीपुरदुआर, न्यू कोचबिहार, धूपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कुमेदपुर, मालदा टाउन आदि स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 05958 (न्यू तिनसुकिया – चेन्नई सेंट्रल) वन-वे स्पेशल 18 दिसंबर, 2025 को न्यू तिनसुकिया से 18:45 बजे प्रस्थान कर रविवार को चेन्नई सेंट्रल 04:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन डिब्रूगढ़, धेमाजी, उत्तर लखीमपुर, हारमती, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया जंक्शन, बरपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझाड़, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, आलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, मालदा टाउन, बर्द्धमान, खड़गपुर, कटक, भुवनेश्वर, विजयनगरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, गूडूर जंक्शन आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मौजूद है और पूसी रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी इसकी जानकारी दी जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यात्रा विवरण की जाँच कर लें।