क्यों मंत्री अजय टम्टा और गणेश जोशी ने कहा—‘मन की बात’ बदल रही देश की सोच?

देहरादून। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर बार की तरह इस बार भी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की अपील की। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 82 पर अजय टम्टा और मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड के एंड्यूरेंस स्पोर्ट्स और हाई एल्टीट्यूड मैराथन का उल्लेख किए जाने को राज्य के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में उभर रहा है, और यह उल्लेख राज्य की बढ़ती पहचान को और मजबूती देता है।

गणेश जोशी ने यह भी बताया कि देश में शहद उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है और राज्य सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहद उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने ‘मन की बात’ को प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से आत्मीय संवाद बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने और देश को एक सूत्र में जोड़ने का मजबूत माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.