After Header-1

सिडनी से वापस लौटा एयर इंडिया, क्रू मेंबर था कोरोना पॉजिटिव

ऑस्ट्रेलिया ने यात्रियों को बोर्ड करने की अनुमति से कर दिया इनकार

नई दिल्ली : पूरा भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। रोज हजारों लोगों की जान जा रही है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि अन्य देश संक्रमण से बचने के लिए भारत जाने वाली और भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सिडनी पहुंची एक फ्लाइट को बिना यात्रियों के वापस तक भेज दिया।एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित होने पर सिडनी से फ्लाइट को यात्रियों के बिना ही लौटा दिया गया है।

सिडनी से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया विमान के चालक दल का एक सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया और खाली विमान वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक विमान में कुछ सामान  लादा गया था। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-सिडनी के बीच उड़ान के संचालन से पहले शनिवार को दिल्ली में विमान के चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

दिल्ली से चलने से पहले सभी क्रू मेंमर की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव थी

फ्लाइट के एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ये फैसला लिया गया।

हालांकि शनिवार को दिल्ली से चलने से पहले सभी क्रू मेंमर की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी लेकिन रविवार सुबह सिडनी पहुंचकर हुई जांच में एक को संक्रमित पाया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने एक भी यात्री को विमान में नहीं सवार होने दिया और विमान को वापस भेज दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.