After Header-1

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने पार्षद संजीव राय टोनी के साथ सोत मोहल्ला स्थित मार्ग का किया निरीक्षण

रूडकी।मोहल्ला सोत स्थित पुलिस चौकी से धोबी घाट तक संकरा रास्ता जल्द ही सिंचाई विभाग और नगर निगम की साझेदारी तथा वार्ड के पार्षद संजीव राय टोनी के अथक प्रयासों से चौड़ा होने की उम्मीद है।मोहल्ले वासियों की परेशानी को देखते हुए पार्षद संजीव राय टोनी के निवेदन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने रास्ते का निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग बहुत सँकरा है,जो शमशान घाट और सिटी कॉलेज को जाता है,जहां हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं,परंतु मार्ग बहुत तंग और सँकरा होने के कारण जाम लगा रहता है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने मार्ग पर चलने वालों की परेशानी को संज्ञान में ले शमशान मार्ग को देखते हुए सिंचाई विभाग से इसे चौड़ा किया जाने के विषय में वार्ता करने के पश्चात ही कोई हल निकाला पाएगा।इस मौके पर असलम कुरैशी,विजय कुमार,राम कुमार,अब्दुल मलिक,अभिषेक शर्मा,सलमान फरीदी,संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.