After Header-1

हिलंग–उर्गम मार्ग पर खौफनाक दुर्घटना—क्या हुआ था उस रात?

चमोली जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। ज्योतिर्मठ विकासखंड के हिलंग–उर्गम मोटर मार्ग पर सलना के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन उर्गम से सलूर की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही गांव के स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने बताया कि तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया और घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। हादसे की गंभीरता देखते हुए राहत और बचाव कार्य में पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने सहयोग किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान कमलेश सिंह (25) पुत्र मुरली सिंह, मिलन (28) पुत्र मनोहर सिंह, और पूरण सिंह (55) पुत्र धन सिंह के रूप में हुई है। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं हादसे में कन्हैया सिंह (20) पुत्र धीरेन्द्र सिंह और धूर्व पुत्र कुशाल सिंह निवासी सलूड की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर अंधेरा और मोड़ की कठिनाई के कारण वाहन अनियंत्रित हो सकता है। हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.