महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी रुड़की की समर्पण महिला विंग — करवा चौथ पर हुआ खास आयोजन

रुड़की। करवा चौथ के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट (महिला विंग) द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में विशेष मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला शक्ति और भारतीय संस्कृति के समन्वय का सुंदर उदाहरण बन गया।
सैकड़ों महिलाओं ने इसमें भाग लेकर न केवल करवा चौथ की परंपरा का सम्मान किया, बल्कि महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।

संस्था की मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण ट्रस्ट ने जिस सशक्त संगठनात्मक क्षमता के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया है, वह समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव दोनों को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रेनू गुप्ता, महामंत्री श्रीमती प्रीति अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंघल, कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता यादव और सदस्य श्रीमती वंदना अग्रवाल, सुगंधा अग्रवाल, रितु रानी, दीपशिखा अवस्थी, उमा त्यागी, रिशु त्यागी, अनुराधा गोयल और चारु गोयल ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इन सभी ने पूजा गुप्ता और कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सुहानी, परी, तमन्ना, शगुन, संगम, गायत्री, प्राची, शिखा, सिमरन, शालू, आदया, सोनम, संजीवनी, प्रियांशी, कनिका, नीलम शर्मा जैसी युवतियों ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर खुशियों का माहौल बना दिया।
इसके साथ ही मोनिका दुआ, रुचि शर्मा, शालू अग्रवाल, भूमि शरण, अंशिका सिंघल, संतोष गोयल, रेनू अग्रवाल, प्रतिभा सिंघल, पायल अग्रवाल, रेनू गर्ग, राखी गोयल, सृष्टि बंसल, ममता अग्रवाल, रूही खुराना, सुनीता अरोड़ा और पूनम चौहान सहित सैकड़ों महिलाओं ने इस उत्सव में भाग लिया।

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर हुआ यह आयोजन न केवल सौंदर्य और श्रद्धा का संगम रहा, बल्कि समाज में महिला एकता और संस्कृति के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक भी बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.