राहुल गांधी के खुलासे के बाद गरजी कांग्रेस, वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत

मतदाता सूचियों में हेरफेर और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज देहरादून में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर चुनाव आयोग और भाजपा पर करारा प्रहार किया।

प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोभाल चौक पर एकत्र हुए। यहां से रिंग रोड स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग को “जगाने” का काम किया और वोट चोरी रोकने की मांग उठाई।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह तानु ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद संसद में यह मुद्दा गंभीरता से उठाया है। उन्होंने 7 अगस्त 2025 को आयोजित पत्रकार वार्ता में कर्नाटक की एक विधानसभा सीट से मिले ठोस साक्ष्यों के जरिए मतदाता सूचियों में हुई भारी गड़बड़ियों का पर्दाफाश किया था।

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा किए गए खुलासे ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव आयोग की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर वोट चोरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्येक चुनाव में संगठित ढंग से धांधली की जाती है और इसमें भाजपा व चुनाव आयोग की मिलीभगत है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए संघर्ष किया है, लेकिन अब भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में भाजपा की पोल खोलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का मशाल जुलूस इस अभियान की शुरुआत है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

इस मशाल जुलूस में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पोखरियाल, सूरत सिंह नेगी, प्रवीण त्यागी, नगर निगम पार्षद रोबिन त्यागी, सरिता बिष्ट, कविता नेग, प्रतिमा शर्मा, रितेश छेत्री, जीवन सिंह नेगी, विनीत डोभाल, सोनू हसन, अंशुल रावत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत, डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, शुभम चौहान तेजस्वी राणा, अर्पित राठी, बकुल मखीजा, विदित डोभाल, उत्कर्ष जैन, नितिन नेगी, मंथन भाटिया, सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, दक्ष रावत, सौरभ पोखरियाल, अनुभव थापा, पारस चौहान, देवाशीष बजरंगी आशीष रावत*सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने मशालें लहराते हुए “वोट चोर गद्दी छोड़” और “चुनाव आयोग जागो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.