आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता सुबीन तिवारी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
सुबीन तिवारी ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अपना आदर प्रकट किया। इस आत्मीय भेंट के दौरान श्री रघुवर दास जी ने युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा, “आज संगठन को ऐसे ऊर्जावान और समर्पित युवाओं की आवश्यकता है जो न केवल स्वयं नेतृत्व करें बल्कि अन्य युवाओं को भी संगठन से जोड़ें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।”
सुबीन तिवारी ने कहा, “रघुवर दास जी की सादगी, सरलता और सुशासन में विश्वास रखने वाला व्यक्तित्व मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके कार्यकाल में झारखंड ने विकास, सुशासन, अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का अनुभव किया। आज भी वे हम युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं।”
इस भेंट के बाद सुबीन तिवारी ने यह विश्वास जताया कि वे पार्टी और संगठन को मज़बूती देने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।