सीबीएसई कलस्टर III फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन राधा गोविंद पब्लिक स्कूल रागगढ़ के द्वारा 10 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान एवं रामगढ़ फुटबॉल ग्राउंड में होगा

राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी रामगढ़ द्वारा आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 10 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक सम्पन होगा। फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी के संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती, राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, डॉ. संजय प्रसाद सिंह प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीएसई फुटबॉल टूर्नामेंट राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान एवं रामगढ़ फुटबॉल मैदान में छह दिनों तक बिहार एवं झारखंड के विभीन्न टिमों के बीच होना सुनिश्चित हुआ है। इस समारोह में राज्य के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा उ‌द्घाटन एवं समापन समारोह के साथ सुसंपन्न होगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रहीं है। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती ने छ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार पूर्वक चर्चा की।

 

इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन राधा गोविंद पब्लिक स्कूल रामगढ़ के लिए बहुत ही ऐतिहासिक पल होगा। इस टूनर्मिट में बिहार एवं झारखंड राज्यों के सीबीएसइ से संबद्धता प्राप्त स्कूलों के के कुल 65 टीम जिसमे अंडर-14 ग्रुप में 17 टीम अंडर 17 ग्रुप में 28 टीम अंडर-19 ग्रुप में 20 टीम का अभी तक रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

 

1200 विद्यार्थियों के लिए सहने एवं खाने का पूरी व्यवस्था की गई है।                                                                                                                                                                                                                                                    विद्यालय प्रबंधन ने राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामगढ़ में सीबीएसई दिल्ली द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों को बधाई दी है तथा सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.