रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के स्नातक(2022-25) एवं स्नाकोत्तर (2023-25) के छात्र-छात्राओं ने 8 जुलाई 2025 को विदाई समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्रों ने भौतिकी विभाग और अन्य विभागों के सभी शिक्षकों को भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के स्वागत और उनसे बातचीत करने के लिए नव आगंतुक बहुत उत्साहित दिखे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने इस आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उत्तीर्ण छात्रों को भविष्य में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सचिव प्रियंका कुमारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञान संकाय की डीन, डॉ प्रतिभा गुप्ता ने छात्रों को अपने अनुभव और मार्गदर्शन को जूनियर्स के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य के प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. धीरज कुमार कुशवाहा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को करियर की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विभाग के संपर्क में बने रहने का अनुरोध किया। भौतिकी विभाग के सहायक व्याख्याता राहुल चंद्र मंडल ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार, विभाग के अन्य शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।