पति ने पत्नी की हत्या के ख्याल से चलते ट्रेन से धक्का दिया

◆किरीगड़ा गाँव के रेलवे लाइन के समीप नाले में घायल अवस्था में मिली खुशबू

पतरातु(रामगढ़)। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैl बताया गया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या के ख्याल से उसे चलते हुए ट्रेन से धक्का दे दिया है। महिला जिंदा बच गई है। बीते रात किरीगढ़ा गाँव के रेलवे लाइन के समीप पोल संख्या 124/2- 124/4 के बीच संख्या नाले के पास महिला खुशबू घायल अवस्था में मिली। घायल अवस्था में मिली खुशबू को रेलवेकर्मी आकाश पासवान ने सुबह देखकर मानवता का परिचय देते हुए आरपीएफ को सूचना दी।

साथ ही ग्रामीणों के मदद से 108 एंबुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक इलाज करने के बाद खुशबू को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस बारे में खुशबू देवी ने बताया कि उसके पति शंकर कुमार ने बनारस बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से उसे धक्का देकर गिरा दिया। खुशबू ने एक साल पहले शंकर से लव मैरिज किया था। खुशबू उत्तर प्रदेश देवरिया जिला के गौड़ाचौरा गाँव की निवासी है। उसका पति शंकर गोरखपुर का निवासी है। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से खुशबू के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.