सोसो खुर्द टोल प्लाजा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

गोला।प्रखंड क्षेत्र के एनएच 23 रामगढ़ बोकारो मार्ग स्थित सोसो खुर्द टोल प्लाजा में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर एनएचएआई के अधिकारियों के द्वारा टोल परिसर में कई प्रकार के पौधे लगाए। इस दौरान टोल मैनेजर शिवकुमार ने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षित रखने की सीख मिलती है।जब पर्यावरण बचेगा तभी जिंदगी बचेगी। मौके पर एनएचएआई अधिकारी पीडी धीरज कुमार भारती, अमित कुमार, विक्रांत कुमार, अंकित कुमार के अलावा टोलकर्मी अदनान जैदी, कृष्ण कुमार, राजा कुमार, सौरभ सिंह, विक्की, नीतिश यादव, महफूज आलम,अरविंद सहित कई टोलकर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.