राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

पर्यावरण कि सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए मजबूत संकल्प की आवश्यकता है : कुलाधिपति बी एन साह

रामगढ़:  राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दिन को मानने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूक पैदा करना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधा रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि पर्यावरण कि संरक्षण रखना हमारी जिम्मेदारी है।इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प ले कि हर दिन छोटे छोटे प्रयास से प्रकृति की रक्षा करेंगे और धरती को स्वच्छ,हर -भरा सुरक्षित बनाने में योगदान करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने विश्व पर्यावरण दिवस कि सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्होंने सभी को पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु सहयोग करने की अपील की।

सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा की प्रकृति की रक्षा करना ही हमारे भविष्य की सुरक्षा है और विश्व पर्यावरण दिवस कि हार्दिक बधाई दी।
मौके पर कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार , परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ)
अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.