सिविल सर्जन की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू का किया गया निरीक्षण

रामगढ़: सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता मे डीपीएमयू टीम के साथ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू का निरीक्षण किया गया। जिसमे प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, OPD, Ward, MTC, डेंटल प्रभाग, OT, NCD स्क्रीनिंग, स्टोर आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी।

कर्मियों का अपनी यूनिफॉर्म मे नही होना, साफ सफाई का अभाव आदि की कमी पायी गयी जिस पर सिविल सर्जन के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों के साथ बैठक किया।

जिसमे उन्होने सभी को समय पर आने और अनिवार्य रूप से बॉयोमेट्रिक उपस्थिती बनाने का निर्देश दिया। साथ ही बीएएम को सारे कार्यों को समय पर निपटाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अन्य दो कर्मियों को कार्य मे कोताही बरतने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अन्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीपीएमयू टीम के सभी सदसय मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.