रामगढ़ जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु जेएसएलपीएस ने चलाया सोशल मीडिया जागरूकता अभियान

रामगढ़: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 30 मई 2025 को जेएसएलपीएस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के प्रचार प्रसार हेतु राज्यव्यापी सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में रामगढ़ जिले अंतर्गत सभी प्रखंडों में ग्राम स्तरीय सभी ग्रामीण महिलाओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गांव की महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं। वे अपने संघर्ष, सफलता और बदलाव की कहानियां अब डिजिटल दुनिया तक पहुंचा रही हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा शुक्रवार को सभी प्रखंडों में विशेष सोशल मीडिया प्रचार अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य था कि महिला स्वयं सहायता समूहों (सखी मंडलों) की प्रेरणादायक कहानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज के अन्य वर्गों को भी इससे सीख और प्रेरणा मिले। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम) की जानकारी दी गई और महिलाओं को इन्हें फॉलो कर कहानियां साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को जेएसएलपीएस के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब जैसे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से जोड़ने की पहल की गई। समूह की महिलाओं को डिजिटल माध्यम से प्रेरणादायक कहानियों को साझा करने और अन्य महिलाओं को जोड़ने हेतु जागरूक किया गया।

इस विशेष अवसर पर समूह की महिलाएँ सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए इसे अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जेएसएलपीएस की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना था, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के बीच डिजिटल साक्षरता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाना था। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम सिद्ध हुई।*
=============

Leave A Reply

Your email address will not be published.