After Header-1

सैकड़ो लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया

झारखंड वैश्य समाज के द्वारा साहू भवन रामगढ़ में  प्रथम दिन योग शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत संगठन के स्वामी कौशल देव जी महाराज और स्वामी विश्व देव जी महाराज के द्वारा सैकड़ो लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साथ वर्तमान में रोग की समस्याएं बढ़ने पर किस तरह से बचा जाए और इसकी योग क्रिया किस प्रकार किया जाए इसके बारे में बहुत ही गहराई से योग गुरु स्वामी कौशल देव जी और स्वामी विश्व देव जी ने बताया। निरोग रहने के लिए भोजन, पानी और जीवन शैली तो कैसे स्वस्थ रखा जाए इस पर बहुत सी बातें बताई गई। प्रातः काल 5:00 से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम चला। योग शिविर दिनांक 19 मई और 20 मई 2025 तक प्रातः 5:00 बजे से 7:30 बजे तक चलेगी। आज के मुख्य अतिथि नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड वैश्य समाज जिन्हें योगाचार्य स्वामी कौशल देव जी के द्वारा शाल उड़ाकर अंग वस्त्र देकर एवं बुके देकर मंच पर स्वागत किया गया। स्वामी कौशल देव जी एवं स्वामी विश्व देव जी को शाल उड़ाकर अंगवस्त्र एवं बुके देकर मंच के सारे लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विशिष्ट तिथि उपेंद्र प्रसाद अध्यक्ष साहू भवन, बलराम साव सचिन साहू भवन, आयोजककर्ता शिव शंकर साहू, संतोष रंजन केंद्रीय प्रवक्ता झारखंड वैश्य समाज, योगाचार्य ठाकुर प्रसाद, लक्ष्मी बरनवाल एवं कई माताएं बहने को बुके देकर सोल उड़ा कर सम्मानित किया गया। श्री नंद किशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता ने कहा कि रामगढ़ की धरती पर हरिद्वार के युवा भारत संगठन के योगाचार्य स्वामी कौशल देव जी एवं स्वामी विश्व देव जी के द्वारा योग का कार्यक्रम से लोगों में योग करने का नया उत्साह जगह है और रामगढ़ की जनता इसका लाभ उठा रही है इसके लिए ऐसे कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए वह काम है। जो कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार होना चाहिए और जब भी हमारी जरूरत होगी ऐसे कार्यक्रम का हमलोग भरपूर साथ देंगे। इस आयोजन में उपस्थित राजू अग्रवाल, डॉ रणधीर प्रसाद रामचरित्र वर्मा विनोद कुमार प्रदीप महतो अर्जुन राणा धर्मवीर अग्रवाल मुन्ना साहब उर्फ प्रमोद कुमार राजेश साहू रेखा देवी, रीना देवी, जयसवाल देवी, बबिता अग्रवाल इत्यादि।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.