After Header-1

सीपीसी इंटर महाविद्यालय की शासी निकाय की बैठक में प्रबंधन की लापरवाही पर भड़की विधायक ममता देवी

आज चंद्र प्रकाश चौधरी इंटर महाविद्यालय में आयोजित शासी निकाय की बैठक में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती ममता देवी ने भाग लिया। बैठक में शामिल होते ही विधायक ने प्रबंधन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दानदाता सदस्य एवं शिक्षक प्रतिनिधि का चयन था, लेकिन प्रबंधन द्वारा अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अनुमोदित दानदाता सदस्य न तो बैठक में मौजूद थे, और न ही अनुमोदन रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर दर्ज थे। इतना ही नहीं, बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा JAC के प्रतिनिधि भी अनुपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि, तथा झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे, जिसे विधायक ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विधायक ममता देवी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्या यह कोई घर की संपत्ति है, जो मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है? सरकार महाविद्यालय को अनुदान इसलिए देती है ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, न कि व्यवस्था की अनदेखी हो।”
घोर लापरवाही और जवाबदेही की कमी को देखते हुए विधायक बैठक से बीच में ही बाहर चली गईं, और निर्देश दिया कि अगली बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और प्रतिनिधियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.