After Header-1

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सर्वदलीय बैठक आज, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने आज पूर्वाह्न 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित वरिष्ठ मंत्री इस सर्वदलीय बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजनाथ सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक का एजेंडा विपक्षी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर भविष्य की काररवाई पर चर्चा करने पर केंद्रित है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, ‘सरकार ने 8 मई, 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में समिति कक्ष : जी-074 में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई है।’

इसके पूर्व आज पूर्वाह्न केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी और भारतीय सेना की बहादुरी की जमकर सराहना की। कैबिनेट मंत्रियों ने इस सफल अभियान के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी रात भर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सैन्य कमांडरों के साथ संपर्क में रहे, ताकि अभियान योजना के अनुसार सुचारू रूप से पूरा हो।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.