After Header-1

रामगढ़ पहुंचे कोयला राज्य मंत्री का सांसद मनीष जायसवाल ने किया अभिनंदन

रामगढ़ ।भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे अपने झारखंड प्रवास के दौरान रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ शहर पहुंचे।

जहां पहले से ही उनके स्वागत में मौजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सैनी होटल के समीप उनका अंग-वस्त्र भेंटकर और फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया ।

ज्ञात हो कि कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद दूबे रामगढ़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने रामगढ़ पहुंचे थे ।स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल,जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी,विजय जायसवाल,वरिष्ठ नेता कुंटू बाबू,,रणजीत पांडे, छोटन सिंह,सरदार अनमोल सिंह ,,सूर्यवंश श्रीवास्तव,ऋषिकेश सिंह ,शीतल सिंह,कुणाल दास,राजेश ठाकुर,मणिशंकर ठाकुर, मिथलेश मंडल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.