उपायुक्त चंदन कुमार के पहल से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल -कूद और युवा कार्य विभाग द्वारा पतरातू छठ घाट में लगभग चार करोड़ की लागत से बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन
रामगढ़: उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के पहल पर झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा पतरातु छठ घाट में लगभग 4 करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया जाना है।*
*पतरातू क्षेत्र में टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार के पहल पर पतरातू छठ घाट को सुंदरीकरण एवं आकर्षक बनाने हेतु लगभग 4 करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया जा रहा है जो पतरातु क्षेत्र वासियों एवं पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र होगा।*
*ज्ञात हो कि पतरातु टूरिज्म के क्षेत्र में एक अलग ही स्थान रखता है पतरातु घाटी एवं पतरातु डेम या पलानी झरना जहां भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक यहां पहुंचते हैं और यहां की खूबसूरती और सुंदरता का लुफ्त उठाते हैं इसी क्रम में म्यूजिकल फाउंटेन भी पर्यटकों के लिए एक अपना अलग ही आकर्षण का केंद्र बनेगा।