पिठोरिया में सरहुल पूजा शोभायात्रा में हुए हमले का विहिप ने की कड़ी निंदा,कार्रवाई की मांग

पिठोरिया में सरहुल पूजा शोभायात्रा में हमला करने वाले कट्टरपंथियों की जल्द हो गिरफ्तारी:विहिप

कट्टरपंथियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा जोरदार आंदोलन: छोटू वर्मा

रामगढ़। रांची जिला के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में सरहुल पूजा की शोभा यात्रा में शामिल आदिवासी समाज के लोगों के ऊपर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा हमला और मारपीट किया गया। इस घटना की निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है। आगे उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में शांति पूर्ण तरीके से आदिवासी समाज के द्वारा सरहुल पूजा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी लेकिन मुस्लिम कट्टरपंथियों के द्वारा आदिवासी समाज के लोगों के शोभायात्रा में सुनियोजित तरीके से जानबूझ कर हमला और मारपीट किया गया है।इस हमले में कट्टरपंथियों में महिलाओं और लड़कियों से भी छेड़छाड़ किया है। जानकारी के अनुसार इस घटना में शोभायात्रा का नेतृत कर रहे आदिवासी समाज के पहान सहित 8 लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं। घायलों में नगदेव पहान, रवि मुंडा, करण मुंडा, संदीप मुंडा, अरविंद मुंडा, अजय मुंडा और विजय मुंडा शामिल हैं। आगे उन्होंने बताया कि आरिफ अंसारी ने हथियार लहराया और आदिवासी समाज को डराया, आदिवासी समाज के लोगों ने उसे पकड़ के पुलिस को सौंप दिया गया है, राज्य सरकार से पूछना चाहते हैं कि थाना में पर्व त्योहार को लेकर शांति समिति के बैठक होने के बाद भी आखिर क्यूं मुस्लिम कट्टरपंथियों के द्वारा हिन्दुओं के पर्व त्योहार और शोभायात्रा में हमला और मारपीट किया जिता है,ये राज्य को सोचना चाहिए और ऐसे कट्टरपंथियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। हिन्दुओं को दिग्भ्रमित करने के लिए कट्टरपंथियों के द्वारा हिन्दुओं के त्योहार में पुष्प वर्षा किया जाता लेकिन कट्टरपंथि इससे विपरीत कार्य करते हैं जबकि हिंदू समाज के लोग कभी भी मुस्लिम समुदाय के पर्व त्योहार में बांधा नहीं डालते हैं। आगे उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं हुए कहा कि शोभायात्रा में हमला और मारपीट करने वाले मुस्लिम कट्टरपंथियों को चिन्हित करके जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करें नहीं तो विश्व हिन्दू परिषद आंदोलन जोरदार आंदोलन करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.