Jharkhand: घास के पुआल में आग लगने से चार बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में एक मकान के पास घास के पुआल में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी एक तरफ से दी गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कुछ बच्चे पुआल के पास खेल रहे थे, तभी पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां खेल रहे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.