ब्लास्टिंग कर अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य हुआ शुरू

मनोज कुमार झा
रामगढ़। अवैध खनन पर रोक को लेकर उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में अवैध मुहानों को चिन्हित कर उन्हें बंद करने का निर्देश दिया गया है। विगत दिनों में उपायुक्त, रामगढ़  चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक  अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी  अनुराग कुमार तिवारी, खनन पदाधिकारी  निशांत अभिषेक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मांडू प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर क्षेत्र में विभिन्न अवैध मुहानों को चिन्हित किया गया था। इसी क्रम में शनिवार से चिन्हित अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न मुहानों पर ब्लास्टिंग कर अवैध मुहानों को बंद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.