झारखंड में संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड, मिले 2373 पॉजिटिव, 17 लोगो की मौत

रांची: राज्य में हर दिन कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है और इसी क्रम में राज्य में 2373 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है जबकि राज्य में कोरोना से 17 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से पांच, बोकारो से दो, धनबाद से दो, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से चार, गिरिडीह से एक, पाकुड़ से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से एक संक्रमित शामिल है।

राज्य में कोरोना से 667 मरीज आज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 904, बोकारो से 67, चतरा से 22, देवघर से 86,धनबाद से 148, दुमका से 90, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 303, गढ़वा से 17, गिरिडीह से 47 , गोड्डा से 19, गुमला से 51,हजारीबाग से 167,जामताड़ा से 52, खूंटी से 32, कोडरमा से 76, लातेहार से 32, लोहरदगा से 29,पाकुड़ से 21, पलामू से 17, रामगढ़ से 51, साहेबगंज से 43, सरायकेला से 36,सिमडेगा से 26 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 37 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 137088 हो गया हैं। इनमें। 12293 सक्रिय केस हैं जबकि 123603 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1192 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.