CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां हुईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.