After Header-1

भारत के साथ हुए इस शर्मनाक हरकत के लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए: मंत्री दीपिका पांडेय

भारतीय नागरिकों को  प्रताड़ित कर निर्वासित करने की घटना पर कांग्रेस के द्वारा विरोध मार्च के साथ साथ पी एम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया “

रांची । अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को बेड़ियों और जंजीरों में जकड़ कर अमानवीय रूप से निर्वासित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि भारतीय नागरिकों के साथ किए गए इस कृत्य ने पूरे विश्व में भारत को शर्मसार किया है।इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज करने की बजाय विदेश मंत्री द्वारा अमेरिकी सरकार का पक्ष लिया जा रहा है। निर्वासित भारतीय कोई अपराधी नहीं थे बल्कि आम भारतीय नागरिक थे जिनके साथ हैवानियत भरा बर्ताव किया गया।इस घटना से इस भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि विश्व गुरु का डंका पीटने वाले नरेंद्र मोदी के राज में रोजगार और कमाई का जरिया किस स्तर तक कम है, रोजगार के लिए लोग अपना देश छोड़कर अवैध रूप से दूसरे देशों में पलायन को मजबूर हो रहे हैं। आज हर वह भारतीय शर्मिंदा है जिन्होंने नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर नमस्ते ट्रंप और ताली बजाने का काम किया था। यह भारत का दुर्भाग्य है कि मोदी सरकार द्वारा घोटालेबाज और अपराधियों को वैध तरीके से देश के बाहर ससम्मान भेजा जाता है और रोजगार की तलाश में आम लोगों को अवैध रूप से दूसरे देश में जाना पड़ रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खास दोस्त डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार करके भारत के प्रति अपने रुख का इशारा कर दिया है। कोलंबिया जैसे देश ने अमेरिकी जहाज को उतरने नहीं दिया और सम्मान अपने नागरिकों को वापस लाया। कांग्रेस के शासनकाल में भारतीय विदेश नीति ऐसी थी कि भारतीयों को विश्व में कहीं शर्मसार नहीं होना पड़ता था। आज मोदी शासन काल में देश के अंदर और बाहर जनता विभीषिका का सामना कर रही है। भारत के साथ हुए इस शर्मनाक हरकत के लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहजादा अनवर रविंद्र सिंह ,राजीव रंजन प्रसाद राकेश सिन्हा किशोर शाहदेव सोनाल शांति कमल ठाकुर आभा सिन्हा ,अभिलाष साहू अमूल्य नीरज खलको आलोक दुबे राजन वर्मा राजेश गुप्ता छोटू राकेश किरण महतो अरुण साहू सुरेंद्र सिंह केदार पासवान निरंजन पासवान अमरेंद्र सिंह वेद प्रकाश तिवारी जगदीश साहू नरेंद्र लाल गोपी अजय सिंह अख्तर अली कामेश्वर गिरी हुसैन खान राजू राम संजय कुमार राजू चंद्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.