After Header-1

तिरुपति तिरूमला देवस्थानम बोर्ड अधीक्षक ने प्रयागराज स्थित उत्तराखंड पैवेलियन का  किया भ्रमण

प्रयागराज/ देहरादून । तिरुपति तिरूमला देवस्थानम बोर्ड अधीक्षक के श्री निवासन ने आज प्रयागराज महाकुंभ सैक्टर 7 स्थिति उत्तराखंड पैवेलियन का भ्रमण किया तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाये गये उत्तराखंड की धार्मिक -सांस्कृतिक प्रतीकों , श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ धाम, शीतकालीन यात्रा स्थल, श्री गोलू देवता मंदिर, श्री जागेश्वर धाम, कैंची धाम की प्रतिकृतियों की सराहना की।

भ्रमण के बाद उत्तराखंड उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अनुपम त्रिवेदी ने तिरूपति देवस्थानम बोर्ड अधीक्षक का सम्मानकर उन्हें शाल एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया।
इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम नोडल अधिकारी दीपक सिंह रावत, सहायक नोडल अधिकारी बीएस कुंवर,सहायक प्रबंधक एलपी जोशी, आयुष विभाग से डा.राकेश सेमवाल,डा. विपिन चंद्रा, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़,रवि थपलियाल, सुरेन्द्र सिंह सरियाल आदि मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.