पाँच दिवसीय बनतारा मेला का हुआ शुभारंभ, विधायक ममता देवी द्वारा किया गया उद्घाटन

रामगढ़।शनिवार को डीवीसी चौक बनतारा स्थित पाँच दिवसीय पौष मेला का शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक ममता देवी द्वारा फीता काटकर मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक के साथ सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, पार्षद रेखा सोरेन, पार्षद सरस्वती देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.सुधा वर्मा, अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक ममता देवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष पौष माह मेला को समर्पित होता है। सर्वप्रथम मेला का आगाज प्रख्यात सिद्धपीठ रजरप्पा से होता है। तत्पश्चात बनतारा में मेला लगता है। उन्होंने कहा कि बनतारा स्थित पौष मेला गोला के लिए शान एवं प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उद्घाटन के पश्चात विधायक ने गणमान्य अतिथियों के साथ ब्रेक डान्स झुले का आनंद लिया। मौके पर काँग्रेस नेता बजरंग महतो, संतोष सोनी, अमित महतो, गौरीशंकर महतो, कमलेश महतो, सुनील कुशवाहा, भाजपा नेता बबलू साव, रवि हाजरा सहित अंचल के कुमार सानू सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.