PM मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत बांटे 65 लाख संपत्ति कार्ड, 52 हजार गांवों के लोगों को लाभ

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सिवनी के मनोहर से बातचीत की, जो SVAMITVA योजना के लाभार्थी हैं। पीएम मोदी ने 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को SVAMITVA योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए।

प्रधानमंत्री ने कहा, “5 साल पहले स्वामित्व योजना शुरू की गई थी ताकि गांव में रहने वालों को उनके घर का कानूनी प्रमाण दिया जा सके। कहीं इनको घरौनी कहते हैं, कहीं अधिकार अभिलेख कहते हैं, कहीं प्रोपर्टी कार्ड कहते हैं…अलग-अलग राज्यों में नाम अलग-अलग है लेकिन ये स्वामित्व के प्रमाणपत्र ही हैं। बीते 5 साल में लगभग 1.5 करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। आज इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को ये स्वामित्व कार्ड मिले हैं… मैं इन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.