After Header-1

छपरा-प्रयागराज रामबाग-छपरा खंड पर वाया बलिया गाजीपुर 12 जनवरी से चलेगी

Ballia : रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए 05125/05126 छपरा-प्रयागराज रामबाग-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी तथा प्रयागराज रामबाग से 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये किया जायेगा।

05125 छपरा-प्रयागराज रामबाग कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये छपरा से 10.05 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 10.42 बजे, सहतवार से 10.59 बजे, बाँसडीह रोड से 11.10 बजे, बलिया से 11.30 बजे, फेफना से 11.38 बजे, चितबड़ा गाँव से 11.46 बजे, करीमुद्दीनपुर से 12.00 बजे, यूसुफपुर से 12.14 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, नन्दगंज से 12.58 बजे, औंड़िहार से 13.20 बजे, वाराणसी सिटी से 14.25 बजे, वाराणसी जं. से 14.45 बजे, बनारस से 15.15 बजे,
माधो सिंह से 16.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 16.48 बजे, हंडिया खास से 17.18 बजे तथा झूंसी से 18.20 बजे छूटकर
प्रयागराज रामबाग 18.35 बजे पहुँचेगी।
05126 प्रयागराज रामबाग-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी, 2025 को 09 फेरे के लिये प्रयागराज रामबाग से 21.55 बजे प्रस्थान कर झूंसी से 22.25 बजे, हंडिया खास से 22.50 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.15 बजे, माधो सिंह से 23.40 बजे, दूसरे दिन बनारस से 00.35 बजे, वाराणसी जं. से 00.55 बजे, वाराणसी सिटी से 01.20 बजे, औंड़िहार से 01.52 बजे, नन्दगंज से 02.13 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.45 बजे, यूसुफपुर से 03.05 बजे, करीमुद्दीनपुर से 03.21 बजे, चितबड़ा गाँव से 03.37 बजे, फेफना से 03.47 बजे, बलिया से 04.15 बजे, बाँसडीह रोड से 04.30 बजे, सहतवार से 04.42 बजे तथा सुरेमनपुर से 05.05 बजे छूटकर छपरा 06.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.