After Header-1

महिलाओं के लिए कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान, हर माह देगी 2500 रुपए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा करते हुए सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया। यह योजना कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार द्वारा अपनाए गए मॉडल की तर्ज पर शुरू की जाएगी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के सत्ता में आने पर नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे लागू किया जाएगा।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘आज मैं यहां ‘प्यारी दीदी योजना’ की शुरुआत करने आया हूं। हमें विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और नए मंत्रिमंडल के पहले दिन हम राजधानी की प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये देने की योजना लागू करेंगे।’’

शिवकुमार ने कहा कि “कर्नाटक मॉडल” के मुताबिक दिल्ली में भी गारंटी लागू की जाएगी। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होने वाले हैं। इस घोषणा के दौरान कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव, पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.